बनी वो रण रागिनी,लिख दी नई कहानी।
संघर्ष चुना मन से,शृंगार छोड़ दिया।
शिक्षा से बनी शेरनी,नैनों में झांसी की रानी।
भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ,शृंगार छोड़ दिया।
जंतर-मंतर गुंजा,बेनकाब हुआ राजा।
युवाओं के संग चली,शृंगार छोड़ दिया।
सच का रास्ता चुनके,खून के रिश्ते भुलाके।
बचाने देश अपना,शृंगार छोड़ दिया।
बेटों से कंधा मिलाके,खड़ी रही वो हंसके।
हक़ अपना मांगने,शृंगार छोड़ दिया।
कली बनी वो चिंगारी,देखते रही शिकारी।
मिटाने उसी कीड को,शृंगार छोड़ दिया।
छोड़ दिया निहारना,भुला दिया वो आईना।
गुर्राती रही शेरनी,शृंगार छोड़ दिया।
बनी वो रण रागिनी,लिख दी नई कहानी।
तिरंगा लिए हाथों में,शृंगार छोड़ दिया – –
-प्रा.गायकवाड विलास
लातूर (महाराष्ट्र)
