नवरात्र का समय चल रहा था।
आलोक जी सपरिवार नवरात्र की पूजा कराने के लिए तैयारी में जुट गए थे।
हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी आलोक जी के दामाद और बेटी उर्वशी अपने मायके आने वाली थी।
घर में खुशियाँ दुगनी होने की संभावना बढ़ गई थी।
चिंता थी तो बस छोटी बहु की जो गर्भवती थी और किसी दिन भी शुभ सूचना में पोता या पोती जो हो नये मेहमान के रप में आगमन की सूचना मिलनी थी।
पंद्रह दिनों से छोटी बहू को अस्पताल में रखा गया था और सभी नये मेहमान के दर्शन की इच्छा मे मग्न थे।
दो दिन वह घड़ी भी आ गई।
अस्पताल से खबर आया कि छोटी बहू ने कन्या रत्न को जन्म दिया है और आलोक जी दादा जी बन गए हैं।
नव कन्या के जन्म की खबर से पूरा परिवार हर्षित हो उठा।
आलोक जी ने हर्षित मन से कह उठे!!
चलो!
समय से पहले ही मेरे घर में माता रानी का आगमन हो चुका है।
वह मेरी पोती ही नहीं बल्कि मेरे घर आंगन में सजकर रहने और चहकने तथा घर को सुगंधित रखने वाली तुलसी का बिरवा है।
आलोक जी को चारों तरफ से बधाइयाँ मिलने लगी।
आखिर—- बेटियाँ ही तो घर आंगन की तुलसी होतीं हैं।।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
