तेरी नज़रे क्या बदली
खूबसूरत हर नजारा हुआ
यह मेरा दिल था कभी
अब तुम्हारा हुआ
मेरी नजरों से खुद को
निहारो जरा
तेरा दिल ये मचलता
शरारा हुआ
तेरे चेहरे की रंगत
नूरानी हुई
हर शय को देखो
शादमानी हुई
चांद हाथों में उतरा है
जब से सनम
ऐसा लगता है सांसे,
आने जानी हुई
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
