हर उम्र दराज़ व्यक्ति के मन की व्यथा…
की हो चली है उम्र साठ-सत्तर की हमारी,
नहीं लगता मन भीड़ में अब हमारा,
हम भीड़ में भी अकेले रहते हैं,
क्योंकि कोई नहीं है हमें सुनने वाला,
किससे कहें अपने मन की व्यथा हम,
कोई दो बोल नहीं है प्रेम से बोलने वाला!
अब दिल ने ख़ुद को पुकारा है
ख़ुद को अब जानना है,
ख़ुद ही ख़ुद से बातें कर,
अपना दिल बहलाना है,
स्वयं की खोज में निकल पड़े हम,
अंतर के पट खोल हमें अब,
अंदर के अंधकार को मिटा,
रोशन अपना जीवन करना है!
अब सोचते हैं हम,
क्यों पड़े रहे दुनिया के झमेले में,
क्यों न अब तक ख़ुद को जाना है,
क्या मिला जीवन लुटा अपनों पर,
जब अपनों ने ही हमें अपना न माना है,
भूल सुधार अब करना है,
ख़ुद ही ख़ुद को चुनना है,
ख़ुद से बातें कर अब जीवन पथ पर बढ़ना है!
अब दिल ने ख़ुद को पुकारा है तो,
उसकी ही हर बात सुनना है,
ख़ुद ही सुनना ख़ुद ही सुनाना,
ये बात हमें अब सीखना है,
ख़ुद से ख़ुद की बातें कर,
मन हल्का कर लेना है,
नहीं चाह हमें अब किसी साथ की,
अब सीख लिया अकेले रहना है,
तुमको हो जरूरत तो आ जाओ,
पर अब पास हम आएँगे,
दिल जितना दुखाना था अपना दुखा लिया,
अब हम दिल को न दुखाएँगे,
सीख लिया है जीवन से बहुत कुछ,
अब गलती न दोहराएँगे!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
