अपना हुनर आजमाना चाहिए
महफ़िल में रंग जमाना चाहिए
जरूरत रोटी कपड़ा मकान की
मेहनत से पैसा कमाना चाहिए
दुआ उनकी हमेशा काम आएगी
बुजुर्गों के सामने सर झुकाना चाहिए
पाला पोषा काबिल बनाया जिसने
माँ के दूध का कर्ज चुकाना चाहिए
जात पात धर्म मजहब का भेद छोड़
सभी को गले से लगाना चाहिए
-किशोर छिपेश्वर”सागर”
भटेरा चौकी (बालाघाट)
