धूप और छाया एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जीवन में सुख और दुख धूप और छाया के समान है। जहाँ दुख धूप का प्रतीक है तो छाया सुख का प्रतीक है। यदि आज धूप है तो कुछ समय बाद छाया भी होगी और छाया भी हमेशा नहीं रहने वाली धूप भी आएगी। यह क्रम चलता रहना है उसी तरह जीवन में भी सुख एवं दुखों का आना जाना लगा रहता है। आज सुख है, कल दुख भी हो सकते हैं। वह दुख भी अधिक समय तक नहीं रहेंगे, बाद में सुख भी आएंगे, इसलिए जहाँ धूप और छाया एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, वहीं सुख और दुख भी जीवन रूपी सिक्के के दो पहलू हैं इसलिए हमें दुख के समय धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए दुख धीरे-धीरे अपने आप समाप्त हो जाते हैं और जीवन में अपने आप सुख की अनुभूति होने लगती है ।इसीलिए हमारे घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि हमारे जीवन में धूप और छांव का आना-जाना लगा रहता है ।हमें हर परिस्थितियों का हंसकर स्वागत करना चाहिए।
-संगीता गुप्ता
मंडला
