नज़रें बदलीं तो नज़ारे बदल जाते हैं

नज़रें बदलीं तो नज़ारे बदल जाते हैं,
जज़्बा हो दिल में तो किनारे बदल जाते हैं।
राह में काँटे हों, ग़र मंज़िल दूर भी सही,
चलने वाले अपने सितारे बदल जाते हैं।

एक युवा था,आँखों में उसके सपनों का संसार,
हाथों में मेहनत और दिल में थी ख्वाहिशें अपार।
कभी असफलता ने राह रोकनी चाही,
कभी हालातों से उसकी कश्ती डगमगाई।
लोगों ने कहा- यह राह तेरे वश की नहीं,
पर उसने कहा – मेरी उड़ान अभी रुकी नहीं।

गिरा तो उठकर फिर कदम बढ़ाता गया,
हर ठोकर से कुछ नया सीखता और मुस्कुराता गया।
जिस अँधेरे ने डराने की कोशिश की,
उसी में उम्मीद का दीप जलाता गया।

कल तक जो सपना था ,उसकी आँखों का सवाल,
आज वही बढ़ कर दे रहा उसकी मिसाल।
बदली न उसने दुनिया की तस्वीर,
बस बदली अपनी सोच और अपनी तकदीर।

संघर्ष से जो घबराकर रुकते नहीं हैं राहों में,
कामयाबी और मंज़िल होती है उनकी बाहों में।
जुनून ज़िंदा हो तो फिर कदम कहाँ रुक पाते हैं,
किसी ने सच ही तो कहा है कि-
नजरें बदलती है तो नज़ारे भी बदल जाते हैं।।

-रीति झा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x