नवरात्र पर्व आया
नवदुर्गा का रूप लाया
चहुं ओर खुशियां लाया।
प्रकृति ने धरती को सजाया
प्रत्येक रूप संदेश एक लाया।
मानव में इंसानियत जगाने आया
नवरात्र पर्व खुशियां लाया।
प्रथम रूप शैलपुत्री का आता
सौभाग्य आरोग्य का संदेश लाया।
दूजा रूप ब्रह्मचारिणी का आता
सदाचार,तप, त्याग का संदेश लाया।
शक्ति ऊर्जा जगाने आया
नवरात्रि पर्व आया।
तीसरा रूप चंद्रघंटा का आता
साथ अपने सुख शांति लाता।
कुष्मांडा का चौथा रूप आता
संग अपने सद्बुद्धि उन्नति लाता।
पंचम रूप स्कंदमाता का आता
समस्त मनोकामनाएं पूरी कर जाता।
नवरात्रि पर्व जब जब आता
शक्ति ऊर्जा का संचार कर जाता।
षष्ठ रूप कात्यानी का आता
अलौकिक तेज संग अपने लाता।
सप्तम रूप कालरात्रि का आता
शुभदायिनी शुभ फल संग लाता।
नवरात्रि पर्व है आता
शक्ति ऊर्जा साथ में लाता।
अष्टम रूप महागौरी का आता
संतति वरदायिनी रूप साथ आता।
नवम रूप सिद्धिदात्री का आता
श्रद्धा, भक्ति, आस्था का संदेश लाता।
नवरात्रि पर्व जब भी आता
चहुँ ओर खुशियां फैलाता
मानव को शक्ति से अवगत कराता
ऊर्जा का नवसंचार कराता।
-विशाखा सिंघल
( दिल्ली)
