जो नशे का आदि है बर्बादी निश्चित है
सोचकर परिवार सारा ही तो चिंतित है
नशे से दूरियां बनाकर रखो तो अच्छा है
अपना परिवार बचाकर रखो तो अच्छा है
नशा जो तुम करोगे बच्चा पढ़ ना पायेगा
सीढीयां कामयाबी की वो चढ़ ना पायेगा
नशे से दूरियां बनाकर रखो तो अच्छा है
अपना परिवार बचाकर रखो तो अच्छा है
है नशे की लत बुरी फ्यूचर खराब होता है
किडनी क्या इससे लीवर खराब होता है
नशे से दूरियां बनाकर रखो तो अच्छा है
अपना परिवार बचाकर रखो तो अच्छा है
है नशे की लत बुरी पैर टूटता फेक्चर होता है
ख़ून से लटपथ भी आसुओं से तर होता है
नशे से दूरियां बनाकर रखो तो अच्छा है
अपना परिवार बचाकर रखो तो अच्छा है
ना मिलेगी इज्जत कभी अपमान होता है
पूरा उसका ना कभी भी अरमान होता है
नशे से दूरियां बनाकर रखो तो अच्छा है
अपना परिवार बचाकर रखो तो अच्छा है
ये नशा इतना बुरा है रोग डेंजर होता है
तम्बाकू गुटखा खाना नहीं कैंसर होता है
नशे से दूरियां बनाकर रखो तो अच्छा है
अपना परिवार बचाकर रखो तो अच्छा है
-किशोर छिपेश्वर “सागर “
बालाघाट
