आज बदल गई है रफ्तार जिंदगी की।
नारी पर बन पड़ी है जिम्मेदारी दोहरी।
आसां नहीं होता हर समय मुस्कुराना।
मुश्किल है सबकी उम्मीद पर खरा उतरना।
पड़ता है सुबह से लेकर हर काम में खटना,
किनारे रखना होता है खुली आंख का सपना।
मुमकिन नहीं हो पाता हर रिश्ते को,
एक-एक पल के संग संभालना।
किसके मन क्या चल रहा है,
बहुत कठिन हो जाता है समझना।
अपनी जरूरत को ताक पर रख,
सभी की इच्छा पूर्ति करना।
जी लेंगे एक दिन हम भी समय आने पर,
बस उसी दिन का इंतजार करना।
गृहस्थी की गाड़ी चलती रहे रफ्तार से,
बड़े साहस से उसकी बागडोर संभालना।
चलता रहे सुखद जीवन गृहस्थी का,
बस उसकी रफ़्तार संभालते हृदय भीत सोचते रह जाना।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
