जिंदगी की उड़ान
हौसले की उड़ान
बुलंदी का आगाज
साफ नजरियें का परिणाम
सच, ख्वाब – ख्वाहिश
जिंदगी के अरमान
जो हौसले से चढ़ते परवान
बैठ – ठाले उड़ान
सिर्फ ख्याली पुलाव
जो उड़ता नहीं आकाश
मगर, निठल्लों की जमात
ख्वाब – ख्वाहिश पालते
सपनें भी देखते हजार
मगर, दुर्भाग्य – दुर्भाग्य
धरातल पर दिखते
सिर्फ हवा-हवाई
दुर्गति – तंज के बावजूद
बैठे-ठाले चाहते उड़ान
परिणाम, हौसले की उड़ान
मझधार में तोड़ देता दम।
-राजेश देशप्रेमी,
जमशेदपुर
