देवों को देकर अमृत,
खुद विष का पान किया,
जग के हित में गरल पिया,
नीलकंठ नाम लिया।
सबके दुख को हरने वाले,
सबके सुख के धाम,
भोले हैं महादेव हमारे,
जपते सब उनका नाम।
थोड़े में ही खुश हो जाते,
नहीं किसी से भेद,
जो भी सच्चे मन से चढ़ाए,
स्वीकारें हर भेंट।
संदेश यही शिव देते हैं—
मन में प्रेम जगाओ,
दुख मिले तो धैर्य रखो,
विष कभी मत फैलाओ।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
