मन के शब्दकोष में जब शब्द खत्म हो जाते हैं,
शोर विहीन भावनाएं लयबद्ध बहती रहती हैं,
आतुर हो आकाश बांध लेता धरा को आलिंगन में,
दूर क्षितिज मिल कर
मिटा देता है दूरी अनन्त,
शब्द मौन हो जाते हैं,
नैनों से जब नीर झरे,
मन के कोरे कागज पर
स्वत: इक तस्वीर रचे,
आंखें खोल कर जब देखें,
भ्रम और सच में अंतर विस्मृत हो जाए,
अनोखी इस वेदना को
असाहय अतृप्त आत्मा चिरकाल तक थामें रहे,
मुक्ति मार्ग अकल्पनीय नजर के समक्ष हो कर भी,
नजर से ओझल रह जाता है
तब जीवन बिना पीर बस बहता जल बन जाता है🙏
-नमिता दुबे मिशा
