नैनो से जब नीर झरे

ख़ुशी से नैनों से जब नीर झरे |
गालों पर पड़े तो मोती बनकर झरे |
जब प्रीतम घर आये,
खुशी से नीर बहाये |
दिल की दुनिया लहराये,
खुशी के गीत गुनगुनाये |
लौट आए प्रीतम छूम उठा तन |
पुलकित पागल मन खुशी अश्रु बन ||
जब नैनों में नीर भरें,
प्रीतम अपने गले लगा ले |
गालों पर झरे अश्रु,
मोती की माला गुथ ले ||
नैनों से जब नीर झरे,
मन की व्याकुलता बहे |
मन की व्यथा मन ही जाने,
यह हम किससे कहे ||
कान्हा दर्शन को अंखियां तरसे |
यह विरह अब न सहा जाये हमसे ||
तेरे विरह में नैनों में नीर भरे |
नैनों से जब नीर झरे ||
सुध-बुध खोकर राह निहारे |
नैनों से जब नीर झरे ||
सुख-दुख का संग धरे |
नैनो से नीर झरे ||
अब आ जाओ कृष्ण मुरारी |
अब पीडा हरो हमारी ||
बंशी की वो तान सुना दो |
बंशीधर अब जीवन संवार दो ||
खुशियों से ये दामन भरे,
नयनों से जब नीर झरे ||

शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
वारासिवनी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x