नैन से जब नीर झरें,
शब्द सब मौन हो जाएं।
दिल की गली में सन्नाटा,
दर्द के गीत गुनगुनाएं॥
सुख में भी आँखे भीगोते
ग़म मे आंसु बह जाते,
यादों की नदियांँ में भी,
खूब डुबकियाँ लगवाते।
कोई पूछे क्या हुआ है,
होंठ काँप कर रह जाएं।
आँसू की एक बूंद में ही,
सौ कहानी बह जाएं॥
नैन से जब नीर झरें,
पत्थर भी पिघल जाता।
जो हँसना भूल गया था,
वो खुद से ही लड़ जाता॥
पर हर बूंद के पीछे,
एक नई सुबह छिपी है।
रोकर जो मन हल्का हो,
उसी में ताकत बसी है॥
-मंजू सरावगी ‘मंजरी’
रायपुर (छत्तीसगढ़)
