पर उपदेश कुशल बहुतेरे

ग़ली सकरी है। जब भी किसी का कोई सामान आता है तब आने जाने वालों को थोड़ी परेशानी होती है। आज़ क्षितिज ने अपने घर में रूद्राभिषेक की पूजा का आयोजन किया है। चूंकि सावन का महीना चल रहा है और उसके सभी रिश्तेदार इसी शहर में हैं लिहाजा नहीं नहीं में काफी लोग आने वाले हैं। पूजा सुबह नौ बजे शुरू हो गई। पंडित जी के शिव श्लोकों से घर अद्भुत ध्वनि से गुंजित हो उठा। धीरे धीरे रिश्तेदार और मुहल्ले के लोग इकट्ठे होने लगे। पचासों की संख्या में गाड़ियां गली में खड़ी हो गई। क्षितिज के भाई ने सबकी मोटरसाइकिलें एक पंक्ति में खड़ी करवाईं ताकि आने जाने वालों को असुविधा न हो परंतु गली की चौड़ाई मात्र दस फुट है तो समस्या होना स्वाभाविक है। पूजा अभी चल ही रही है तभी किसी के जोर जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी। तीसरे मकान वाले सक्सेना जी। किसी के मोटरसाइकिल के हैंडल में फंसकर उनका कुर्ता फट गया है। बहरहाल लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया।
अगले दिन मिसेज सक्सेना ने क्षितिज को उलाहना दिया कि मुहल्ले में औरों की सुविधाओं का ख्याल रखना चाहिए। क्षितिज ने कल के असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। मुहल्ले के सभी लोगों को सक्सेना जी का व्यवहार अच्छा नहीं लगा था। अगले ही दिन सक्सेना जी के भाई अपनी कार गली में खड़ी कर उनके घर में चले गए। मोटरसाइकिल से भी आने जाने में दिक्कत होने लगी। बहुत लोगों ने आवाज दी पर कोई घर से नहीं निकला। अंतिम मकान के शरद जी का नया फ्रिज लेकर रिक्शावाला आधे घंटे खड़ा रहा। बहुत लोग इकट्ठे होकर सक्सेना जी का डोरबेल बजाने लगे। तब कहीं आकर उनके भाई ने नाराज़ होते हुए कार को मेन रोड पर खड़ा किया। सभी एक स्वर से सक्सेना जी की निन्दा करने लगे। मिश्राइन ने तो बातों बातों में मिसेज सक्सेना से कहा कि कल तो सक्सेना जी क्षितिज के घर वालों पर चिल्ला रहे थे पर आज कुछ नहीं बोल रहे हैं। हाथ नचाकर उन्होंने ने कहा कि पर उपदेश कुशल बहुतेरे।

-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x