पर उपदेश कुशल बहुतेरे

“अरे बहू, बच्चे को इतना मोबाइल मत चलाने दो,… इससे आँखें खराब हो जाती हैं।”

“अरे,रिनी बिटिया तो बहुत दुबली होती जा रही है,इसको पौष्टिक खाना दिया करो और हां तुम भी अपनी सेहत दुरुस्त करने के लिए सुबह‌ खाली पेट‌ दो केले खाया करो”

सीमा जब भी गली में निकलती, शर्मा आंटी हमेशा टोकतीं और मुफ्त की सलाह थमा देतीं।

वह मुस्कुराकर सब सुन लेती।

एक दिन जब सीमा सब्जी लेने बाहर‌ जा रही थी तो उसे

शर्मा आंटी बहुत परेशान दिखीं। दरअसल

उनका बेटा अक्सर देर रात तक बाहर रहता था और पढ़ाई भी छोड़ चुका था।

सीमा ने हिम्मत करके कहा–

“आंटी, आप उसे थोड़ा समय दीजिए, प्यार से समझाइए… शायद बात बन जाए।”

शर्मा आंटी तुरंत बोलीं,

“देखो बहू, हमें बच्चों को संभालना आता है… तुम अपने घर पर ध्यान दो।”

सीमा हल्का-सा मुस्कुराई और चुपचाप अंदर चली गई।

उस दिन उसे समझ आ गया था—

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

-डॉ अमृता शुक्ला

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x