पर उपदेश कुशल बहुतेरे,
जे आचरहिं ते नर न घनेरे।।
उक्त चौपाई गोस्वामी तुलसी दास जी रचित, रामचरित मानस के लंका काण्ड से उद्धृत है।
सामान्य जन जीवन में लोकोक्ति ही बन गई।
पर उपदेस कुशल बहु तेरे
दूसरों को उपदेश देने वाले, कलाचातुर्य व्यक्ति यत्र – तत्र सर्वत्र मिल जाते हैं।
जो स्वयं जीवन व्यवहार में नहीं लाते वे दूसरों को मार्ग बताते फिरते हैं।
धर्म न दूसर सत्य समाना
आगम निगम पुराण बखाना।।
।सत्य से बड़ा धर्म सत्य से बड़ा पुण्य नहीं।
किंतु आचरण, अधर्मी पाप कर्म करने वाले के मुख से,ऐसे सुवचन शोभित नहीं होते।
ठीक उसी तरह
पर उपदेस देने वाले अमल नहीं करते। तो आदर्श कैसे स्थापित होगा।
जे आचरहिं ते नर न घनेरे।
आचरण में उतारने वाले विरले ही होते हैं।
जैसे हम चीखते रहते हैं सोशल मीडिया से सार्वजनिक स्थानों तक
जल ही जीवन है
नारे बुलंद करने, लिख देने से नहीं होगा। जल स्रोत को जीवित रखने के लिए किए संगठित संकल्पों से पूर्ण होगा। जिसके लिए व्यक्तिगत
कदम उठें। पौधे लगाने से नहीं, उन्हें बचाकर संतान की तरह संरक्षित करने से हरियाली होगी।
इधर घर – बंगलो में हजारों लीटर पानी से जिनकी गाड़ियाँ धुलती हैं। मिनरल वाटर पीते हैं। एयरकंडीशन में जीते हैं।
ऐसे लोग मुख्य आतिथ्य की आसंदी से जल बचाने की बात करते कसम खिलवाते हैं।
यही है पर उपदेस देने में चतुर हैं।
शिक्षा के मंदिर में भक्त छात्र से गुरु दीक्षा मे रिश्वत लेता है।
तब ज्ञान का प्रकाश कैसे आलोकित होगा।
सामाजिक मूल्यों की दृष्टि से ,
पर उपदेस कुशल बहुतेरे
आदर्श ,मर्यादा अनुशासन नियम संयम के साथ प्रेरणा दायक चौपाई है।
हमें बच्चों के मन में अच्छी बातों को अमल करते हुए आदर्श जगाना है। पुस्तक पढ़ेंगे तो बच्चे भी देखकर सीखेंगे।
मोबाइल वाले हाथ मुख से उपदेश दें , मोबाइल अधिक नहीं देखते बेटा !हास्यास्पद स्थिति है।
जिस तरह भगवान की भक्ति भाव से होती है न कि भक्त बनाए जाते।
उसी तरह देश प्रेम की भावना को जीवित रखने के लिए वीरगाथाओं से प्रेरणा लें।
ध्वज, राष्ट्रगीत संविधान केवल शब्द नहीं कि नारे लगा लगा कर उपदेश दिए जायें। घर पर ही हम बच्चों में संस्कार डालेंगे तभी राष्ट्रधर्म सम्मान सीखेंगे।
अंततः हम स्वयं ही सही मार्ग चलकर प्रेरक बन सकते हैं।
यांत्रिक युग की नई पीढ़ी को छोटी बात सुनना उन्हें बकवास लगता है।
आज चरित्र – निर्माण की दिशा – दशा चिंतनीय है।
ऐसे में उपदेश से अधिक अमल करना आवश्यक है।
अंतर्राष्ट्रीय गायत्री संस्थान में
गुरुदेवआचार्य श्रीराम शर्मा जी का उद्घोष संप्रेषणीय है।
हम सुधरेंगे जग सुधरेगा।
-अमितारवि दुबे
छत्तीसगढ़
