सरिता होम मेकर है ।पढना और लिखना उसका खास शौक है ।पहले डायरी लिखती रहती ।अब ज़िम्मेदारियाँ कम हो गई ।शौक पूरा करने समय मिलने लगा ।अब वो कविता ,कहानीलिखती ,पेपर,मैगज़ीन में भेजती पहली रचना छपी उसकी खुशी का ठीकाना ना रहा पहली सफलता पर ।उत्साह बढ़ा और मन लगाकर लिखने लगी ।कहीं भी कुछ छपता,बच्चों ,सहेलियों पति को दिखाकर अपनी ख़ुशी बॉटती ।
कुछ दिनों से एक भी रचना नहीं छपी फिर महिने होने लगे वो उदास रहने लगी ।कारण तलाशती बिस्तर पर लेटी आँख लग गई ।स्वप्न में वो आइने के सामने बैठकर सोचने लगी अब लिखना बंद करती हूँ शायद मैं अच्छा नहीं लिख पा रही हूँ ॥
आईने की सरिता ने जवाब दिया तब क्या सोच रही है ?किसके लिए लिखती है ?सिर्फ छपने और वाहवाही के लिए ?
सरिता बोली सब लोग लेखक की तारीफ करते हैं तब जो खुशी मिलती है उससे उत्साह बढ़ता है ।
आइने वाली सरिता
तेरी बात सच है ।पर क्या पूरी सच है ? नहीं तू अपने भाव ,विचारों आस-पास के दृश्य ,परिवेश को शब्दों में लिखकर माला बनाती है वो क़ीमती मोती की माला है ।
तेरे लेखन में जो दर्द है वो दर्द के साथ हिम्मत है हार नहीं ।
आज नहीं तो कल या तेरे जाने के बाद ये सबको तेरी याद दिलायेंगे और तेरी लेखक के रुप में पहचान बनेगी ।
सरिता की ऑंख खुल गई वो जाग गई ।
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
