जीवन एक उलझी पहेली ,मिल न पाता उत्तर।
सुख दुख हम सबका हिस्सा जो आएं परस्पर।
न संघर्ष थकाए न सुखी पल पर खुशी जताएं,
दोनों ही परिस्थितियों में बस मन में धीरज धर।
बड़ों का आदर करते ,जीव-जंतु पर दया करो
सबसे प्रति प्रेम भाव से मदद मे हरदम तत्पर ।
राह सीधी नहीं हैं, कठिनाइयों की चुनौती भी हैं,
आत्मबल को सींचते ,चलते रहो सही रास्ते पर।
बादलों में सूर्य कुछ देर छिपकर अंधेरा भरता है ,
करो प्रार्थना कि जल्दी से मिले उजाले की सहर।
-डॉ अमृता शुक्ला
