शब्दों की है ये जादूगरी,
उलझी हुई सी इक लड़ी।
दिमाग को देती है चुनौती,
हल करे तो खुशी बड़ी।
कभी हँसाती, कभी रुलाती,
रहस्यों में खुद को छुपाती।
बूझो तो जानो राज़ गहरा,
ना बूझो तो सिर चकराती।
जीवन भी इक पहेली है,
हर मोड़ पर सवाल खड़ा।
धैर्य से जो बूझे उसको,
मिलता है मंजिल का पता।
पहेली बूझना खेल है प्यारा,
बच्चे-बूढ़े सबको भाता।
ज्ञान बढ़े, बुद्धि निखरे,
खुशी खुशी से समय गुजरता।
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
