यह जिंदगी भी तो एक पहेली सी!
कभी सुलझी तो कभी अनसुलझी सी।
कभी मीठी रस भरी सी,
कभी कड़वी नीम निबोरी सी।
कभी हंसती नार छबीली सी,
कभी भयावह डरावनी मूरत सी।
कभी मन आनंदित सावन सी,
कभी पतझड़ सम उड़ पर्ण सी।
कभी कभी भोर सुनहरी दिवस सी,
कभी उदासी संग पीली शाम सी।
पर मानव न हिम्मत हार कभी,
इस जिंदगी को बनाले सहेली सी।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
