बूझ सके जो बूझ पहेली नारीको
बना रखो कब तक अबला बेचारी को
उसने सबपर वार दिए अपने पल पल
देते रहे शगुन कह बोझ पुरुष पर भारी को
पहले पिता,पति फिर पूत आसरे सरकाकर
डाल दी खटिया उसकी कोठी में पिछवारी को
उसका वजूद क्या है दुनिया में बतलाकर
आश्रित जीवन ढोती देह आत्मातारी जो
चट्टान सी हरदम अडिग रही फिर भी जग में
दे वरदान बनाया जननी प्रभु ने प्यारी को।
बेटी, बहन, बहू अर्धांगिनी वह कहलाकर
मां बन संस्कार की देती चोट करारी वो
नारी महिमा समझ न पाया रचने वाला भी
नयन अश्रुभर लेती जब हाथ कटारी वो।
अपनों पर घात करे कोई सहन नहीं उसको
अपनों से ही छली जाती लेकिन बेचारी वो।
-किरण मोर
कटनी म.प्र.
