घने वृक्ष की छांव से
मजबूत दीवार से
संकट से पार लगाते
तूफान में पतवार से।
घर की हर खुशी हो
उम्मीद की किरण हो
एहसास सुखद तुम्ही
संघर्ष की मिसाल हो।
जीते हमारे लिए
तुम वो किरदार से।
हौसला है आपका
देता हरदम प्रेरणा।
मुस्कुराहट आपकी
भर्ती है हमें ऊर्जा
पापा आप लगो हमें
ईश के वरदान से।
-वर्षा चौबे
