जबसे इस दुनिया में आए हैं हम,
पूर्ण विराम लगाने की जगह नहीं।
बचपन
हँसना, खेलना, खुशियाँ लुटाना,
न रुकना, चलना, दौड़ना सीखना।
पढ़ना-लिखना, कुछ सपने बुनना,
नई राहें चुनना और आगे बढ़ना।
जवानी
पूर्ण विराम तो दूर, अर्धविराम का भी समय नहीं,
पढ़ना, बढ़ना, सपनों को पूरा करना।
कर्तव्य निभाना कर्म करते रहना
दूसरों के पथ पर दीप जलाना
बुढ़ापा
हम बूढ़े ,हमारे बच्चे बड़े हुए
अब हम पोते पोती वाले हो गए
कर्म .सत्कर्म कर ,आगे की भी सोच
जब तक है जिंदगी पूर्ण विराम नहीं लगाना ॥
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
