पूस की रात

पूस की रात है।
कॅंपकपाती ठॅंड की सौगात है।
मचान पर हल्कू लेटा है ,
और जाड़े से बचने के लिए,
चादर से अपने आप को लपेटा है।
नीचे जबरा ने लगती ठंड के कारण ,
अपने शरीर को समेटा है।
दोनों को नींद नही आ रही है।
ठॅंड है कि बढ़ती जा रही है।
चिलम भी साथ नहीं देती है।
जबरा की कू कू आवाज आती रहती है।
हल्कू जबरा को अपने पास सुला लेता है
हारकर पत्तियों के ढ़ेर में,
हल्कू आग सुलगा लेता है।
दोनों आसपास बैठ जाते हैं।
थोड़ी देर में ही हल्कू ,
गहरी नींद में सो जाता है।
जबरा नीलगायों को खेत से भगाने,
भौंक कर वफादारी निभाता है।
सबेरे मुन्नी जगाती है,
खेतों के पूरे नष्ट होने की बात बताती है।
मुन्नी और हल्कू खेत देखने जाते हैं,
जबरा की मौत से दुखी हो जाते है।
पर हल्कू खुश है इस बात पर,
कि खेत नहीं रहे, जागना होगा न रात भर।
अब हम मजदूरी करेगें ,
खुद अपने मालिक बनेगें।
पैसा मांगने नहीं आएगा कोई सहना,
नहीं किसी की गुलामी, न ठंड सहना।

-डॉ.अमृता शुक्ला

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x