प्यार का एहसास

रोहन हमेशा मंदिरा को एहसास दिलाता कि मैंने तुमसे शादी अपनी मां की मर्जी से की है तुम्हारे जैसी लड़की मुझे कभी पसंद नहीं थी।
मंदिरा चुपचाप सुन लिया करती थी,शादी के चार साल बीत गए थे,पर रोहन की आज भी यही शिकायत रहती थी।
रोहन एक बड़े घर का बेटा था एक बहन थी जिसकी शादी हो चुकी थी उसने (रोहन) कभी गरीबी नहीं देखी थी। रोहन की मां को अपने स्टैंडर्ड की बहू कभी नहीं चाहिए थी ।क्योंकि आजकल के लड़कियों के चाल ढाल देखकर बहुत घबराती थी।
मंदिरा रोहन के मौसी के गांव की एक सीधी-सादी लड़की थी, और वो अपनी मां के साथ अकेले रहती थी।
उसके पिता के आकस्मिक मृत्यु के कारण मंदिरा की पढ़ाई भी पूरी नहीं हो सकी, वो बी.ए. पास थी।
उसकी मां सिलाई करती थी,रोहन की मौसी उसे अच्छे से जानती थी बस एक बार बातों ही बातों में उन्होंने (रोहन की मां) कहा कि एक सीधी-सादी लड़की मिल जाती तो रोहन की शादी कर देती मुझे लड़की के सिवा कुछ नहीं चाहिए।
मौसी ने मंदिरा के मां से बात कर रिश्ता करवा दिया,रोहन अपनी मां को मना नहीं कर सका क्योंकि उन्हें कैंसर था। डॉ ने कहा था इन्हें खुश रखिए बहुत समय इनके पास नहीं है।
रोहन अपने साथ रखता तो था मंदिरा को पर उसे अक्सर उन सब बातों को जरुर याद दिलाता था।
पर मंदिरा चुप ही रहती और रोहन के छोटे-छोटे काम पूरा करती उसके पसंद नापसंद को ध्यान देती कपड़ों का भी, हर छोटी-बड़ी चीजों का वो हमेशा ध्यान रखती थी।
कभी रोहन कहता मत छुओ मेरे किसी भी चीज को फिर अगले ही पल आवाज़ देने लगता था।
धीरे -धीरे चार साल बीत गए थे एक दिन खबर मिली मंदिरा की मां काफी बीमार है उसे बार-बार देखने की इच्छा जाहिर कर रहीं हैं,सो उसके ससुराल वालों ने उसे गाड़ी से जरुरत की चीज़ों के साथ मायके भेज दिया।रोहन बोला महीने भर रह लेना मुझे भी आराम मिलेगा।वो बस हंसकर चल दी।
दो दिन तो सब ठीक-ठाक था पर तीसरे दिन से रोहन की व्यवस्था बिगड़ने लगी। और उसकी आदत हो गई थी आफिस जाने से पहले और आने के बाद मंदिरा को पास पाना, धीरे -धीरे उसका मन बैचैन हो उठता अकेलापन लगने लगा हर सुबह उसके आवाज़ पर उठता भले उसे डांटता था।रोहन ने सोचा ये मुझे क्यों हो रहा है। फिर वो अपने सामानों के बहाने मंदिरा को फोन करता दो मिनट बातें होती तो रोहन को ठीक लगता,रोहन को मंदिरा से प्रेम हो गया था,पर रोहन का अहंकार दोनों के बीच दीवार बन खड़ा था।
उधर मंदिरा की मां का देहावसान हो गया,सो बीस दिन लग गये, इधर रोहन की बेचैनी बढ़ रही थी,एक दिन रोहन का फोन मंदिरा को गया उसने फौरन कह दिया– अब लौट आओ मंदिरा मैं अकेला नहीं रह पा रहा हूं।
मंदिरा के आंखों में आंसुओ का सैलाब उमड़ पड़ा जैसे उसकी तपस्या अब पूरी हो गई उसने कहा- अच्छा आती हूं।
उस दिन रोहन को मंदिरा के प्रति प्रेम का सुखद एहसास हुआ, और आज शीना प्यारी सी बिटिया के साथ दोनों खुश हैं।

-रंजना पाण्डेय ‘मुक्ता’

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x