सूरज की किरणों में शक्ति,
पवन में ऊर्जा का संचार,
जल की धारा, वन संपदा,
सब धरती के अनमोल उपहार।
संसाधनों का अंधाधुंध दोहन,
बन जाएगा संकट अपार,
सौर, पवन, जल ऊर्जा अपनाएँ,
प्रकृति का हो संरक्षण और सुधार।
प्रकृति ही शक्ति, प्रकृति ही ऊर्जा,
इससे ही जीवन का आधार,
संतुलित उपयोग से ही संभव,
आने वाली पीढ़ी का उद्धार।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
