प्रतिशोध

बहुत पहले की बात है।

रामपुर गाँव एक बड़ा गाँव था।

गाँव के बीचों बीच में एक पुराना इमली का पेड़ खड़ा था।

गाँव वालों को इमली पेड़ की आयु का भी पता नहीं था ।

पुराना पेड़ होने के कारण पेड़ में अनेकों खोड़ हर बन गए थे जहाँ उल्लुओं का निवास था।

पेड़ बहुत छायादार था जिसके चलते गाँव वाले ग्राम सभा आदि उसी इमली पेड़ की छाया में दरी बिछाकर बैठते थे।

अधिकांश लोग खेती बारी करते और मुर्गी बकरी का पवन कर जीवन यापन करते थे।

उस रामपुर गाँव में अचानक नई नई आफत आने लगी।

किसी के घर की मुर्गे और मुर्गियाँ गायब होने लगीं तो किसी किसी घर से बकरियों के मेमने गायब होने लगे।

यह सभी घटनाएं रात्रि में ही होने लगीं थी।

किसी को पता नहीं चल पा रहा था कि मुर्गी बकरी का चोर आखिर कौन है?

दर असल हुआ यह था कि किसी एक दिन एक जोड़ी वन बिलाव जंगल से भटक कर गाँव में आ फंसे।

सुबह का समय था।

वन बिलारों को भागने का मौका नहीं मिला तो उसी इमली के एक खोढ़र को कब्जा कर अपना घर बना लिया।

भूख मिटाने के लिए वही बिलारों ने  मुर्गी बकरी उठाना शुरू कर दिया।

गाँव वाले इतना दूर तक सोच नहीं पाए और जिसका‌ लाभ बिलार उठाते रहे।

इस नई आफत से छुटकारा पाने के उपाय के लिए पंचायत की बैठकी हुई और निर्णय लिया गया कि अब रात में पहला किया जाएगा।

हर रात के पहले के लिए पारी का बंटवारा हुआ।

पेड़ में छुपकर बैठे वन बिलारों को आभास हो गया कि अब उनकी खैर नहीं है।

उन्होंने भी चाल चली और कुछ दिन के लिए खोढ़र से निकलना बंद कर दिया ्

पर पेट को तो भोजन चाहिए था ्

वन बिलारों ने अब पेड़ पर रहने वाले उल्लुओं के बच्चों का शिकार करना शुरू कर दिया।

रात जब उल्लूएं‌ शिकार पर निकलते तो इधर बिलार उनके बच्चों को चट करने लगे।

सभी उल्लू समझ गए कि यह करनी इन बिलारों का ही है।

उल्लुओं में प्रतिशोध की भावना जाग उठी।

चांदनी रात थी।

उल्लू सभी कहीं न जाकर इमली पेड़ के उपरी शाखाओं में जाकर बैठ गए और बिलारों पर नजर रख बैठे ।

बिलारों ने उल्लुओं को जाते देख अपने खोढ़र से बाहर निकले।

उल्लुओं को तो इसी पल का इंतजार था ।

एक साथ सैकड़ों उल्लुओं ने वन बिलारों की जोड़ी पर हमला कर जख्मी कर दिया।

बिलारों की ऑंउ फोड़ डाली।

जमीन पर गिरे और दोनों बिलार मर गए।

उल्लुओं का प्रतिशोध पूरा हो गया।। ्

-अजय पाण्डेय ‘बेबस’

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x