जिन लोगों के बोल को कुचल देने की उठ रही हैं आवाज़,
उसी ओर क्यों अंधभक्त बन दौड़ रहा समाज….
जाति, धर्म और संस्कृति का इस समाज पर अवसाद जमा हुआ है,
एक शीश में उलझ गए विद्वान, अभी दशानन कहीं छुपा है….
समाज बदलता है मगर सफ़र ज़रूरी है,
सत्ता में बैठे हैं जो, जन आवाज़ उठाए तो रूढ़ि है…..
जो प्रश्न करे, उसे प्रश्नों में ही बाँध दिया जाता है,
जो मौन रहे, उसी को समझदार कहा जाता है।
सच की राह कठिन है, मगर चलना तो होगा,
हर बंद दरवाज़े पर दस्तक देना तो होगा।
जिन हाथों में कलम थी, वे डरकर झुक गए,
जिन आँखों में सपने थे, वे भीड़ में रुक गए।
पर इतिहास गवाह है—आवाज़ें दबती नहीं,
सदियों की चुप्पियाँ यूँ ही हमेशा रहती नहीं।
एक दिन वही सवाल फिर चौक पर आएगा,
किसने सच कहा था—समय खुद बताएगा।
बदलाव किसी एक चेहरे का नाम नहीं होता,
समाज तब बदलता है जब इंसान सवाल करना नहीं छोड़ता।
-नमन उपाध्याय
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)