हर मुश्किल होगी सरल प्रभु
जब थाम लिया है हाथ तेरा।
जीवन की कठिन परीक्षा भी
हम पार करें जब साथ तेरा।
यह कठिन चुनौती मंजिल की
तुम तक जाना आसान नहीं
हर कदम हुआ बोझिल गुरुतर
राहों से है पहचान नहीं।
पथ के कंटक पुष्पित होंगें
जब थाम लिया है हाथ तेरा।
-पद्मा मिश्रा
जमशेदपुर
