उमंग ही अपने संग दूजे को!
जीवन को गति देने वाला।
प्रेम से संसार है चलता,
विचलित मन संबल है पाता।
मुस्कुरा कर जब कोई मिलता,
उत्साह वर्धन तब हो जाता।
पशु पक्षी भी प्रेम समझते।
बिन बोले दुआएं देते
सुख दुख में जो साथ निभाए,
एक दूजे का मान बढ़ जाए।
प्रेम भरी दुनिया जो चलती,
मानुष ईश कृपा को पाता।
एक दूजे की खुशियां खातिर,
इंसा इंसानी धर्म निभाता
दूजे को जो प्रेम जताता,
खुशियों का संसार वह पाता।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
