जो भीतर खिले वही!
असली फूल है।
प्रेम भाव समर्पण हो
तब सुंदर तस्वीर है।
संबल बनें जो एक-दूजे के,
मुसीबत दूर टलती है।
माता-पिता की दुआओं से,
आशीष की छाया मिलती है।
अपनों के अपनत्व से,
जीवन में खुशियां मिलतीं हैं।
भाई -बहन के प्रेम की,
अनोखी तस्वीर होती है ।
भाई-भाई के स्नेह की,
दुनिया ताकत देखती है।
पारिवारिक प्रेम की खुशबू !
धरा पर सुरभि देती है।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
