बंद लिफाफा

क्या हुआ विभु क्यूँ इधर-उधर घूम रही हो बैठ क्यूँ नहीं जातीं एक जगह, तीन दिन से चैन नहीं है न ठीक से खाती है न सोती है बावली बनी फिर रही है ।
ओहो दादी समझा करो ना गूगल में रोज रिजल्ट आने वाला है आज आ रहा है मगर आज भी नहीं आया , इसलिए इसे इतनी बैचेनी हो रही है सोचिए जरा उसे कैसा महसूस हो रहा होगा उपर से आपने उसके सिर पर आखिरी मौक़े की तलवार भी लटका रखी है कि इस बार पास नहीं हुई तो शादी करवा देंगीं, भाला आज के समय में कोई करता है बिन नौकरी के शादी |
हाँ तो क्या घर बैठे बैठे बूढ़ा कराना है बहन को | अरे इससे अच्छा तो पुराना समय था यूँ आदमी झूठी ख़बरों से हलकान तो नहीं होता था सत्यानाश हो ऐसे गूगल और उसकी ख़बरों का बच्चों की मुश्किलें ही बढ़ाने का काम कर दिया ये तो |
अच्छा अम्मा पुराने समय में जब इन्टरनेट मोबाइल नहीं होते थे तब क्या हम परेशान नहीं होते थे, भूल गई आप हमारे दिन हमारी बैचेनी विभु को गले लगाते धीरेन्द्र ने कहा, अम्मा याद है डाकिया चाचा का वो इंतजार हर त्यौहार पर बिना भूले उन्हें वो बख़्शीश देना की कंही वो हमारा कॉल लेटर, या परिणाम पत्र यहां वहाँ ना फेंक दें, इन्टरव्यू देने के बाद बताई गई तारीखों के आसपास हमारा गुमसुम हो कर घूमना, आपका डाडस देना और सबसे बड़ा सस्पेंस वो बंद लिफाफा, आँख बंद करके हनुमानचालीसा पड़ते हुए कांपते हाथों से खोलना , लिफाफा खुलता तो कभी खुशी लाता कभी नाकामी , हमारे संयुक्त परिवार में एसे कितने ही मौक़े आए थे, जब इन लिफाफे के खुलने से मिठाई बाँटी गई और कितनी बार फिर फेल हो जाने का मातम मना याद है ना अम्मा !!
हाँ याद है बेटा बहुत अच्छे से याद है , खास तौर पर तुम्हारे छोटे चाचा के लिए आया वो लिफाफा जो उनके लिए आखिरी उम्मीद था यदि उस दिन वो पास ना हुए होते तो अमरिका नहीं जा पाते और उनके सारे सपने अधूरे रह जाते |
समय समय की बात है, अम्मा हर चीज के फायदे और नुकसान होते हैं यदि परिणाम आने की खबर आई है तो एक दो दिन में आ ही जाएगा फिक्र नहीं करो बेटा सब अच्छा ही होगा ।
चार प्रयास में विफल विभु को पापा का प्रोत्साहन रेस में दौडते रहो मंजिल पर पहुंच जाओगी हिम्मत बनाये रखता |
टू टू की आवाज मोबाइल पर मैसेज आई बी पी एस के परीक्षा परिणाम घोषित धड़कते दिल कांपते हाथों से आज एक नये जमाने का लिफाफा मोबाइल का ईमेल बॉक्स खुल रहा है ,पापा पापा रिजल्ट आ गया विभु पढ़ती जा रही थी आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपका बैंक ऑफ बड़ोदरा में पीओ के पद पर चयन हो गया है बाकी के शब्द गले में अटके रह गए ||

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x