बंद लिफाफा

लिफाफे में बंद अपनी किस्मत को निहारते ध्रुवी सोच के बियाबान जंगल में भटकती जाने कहां से कहां पहुंच गई
जीवन के बाईसवे बसंत से शुरू हुआ ये सफर अब पैंतीस वे पतझड़ पर आ कर खत्म हुआ है।
सारे मौसम उदास सूने बीत गए।
माता-पिता की इकलौती संतान ध्रुवी तेज तर्रार बुद्धिमान युवती थी।
वो अपने पापा का बिजनेस बड़ी अच्छी तरह सम्हाल रही थी।
एक बिजनेस मीटिंग में उसकी मुलाकात हैंडसम युवा तरूण से हुई।
आकर्षण दोनों ओर था।
मुलाकातें जीवन का वादा बन गईं।
विवाह के बाद जब तरूण ने उसे घर में रहने का तुगलकी फरमान सुनाया तो ध्रुवी आवाक रह गई। उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि तरूण के साथ कर सकता है। वो इसे मजाक समझी।
और हँसने लगी।
पर अब जो हुआ वो ध्रुवी की सोच से परे था। ध्रुवी को बेडरूम में बंद कर दिया गया। उसका मोबाइल छीन लिया गया। जिससे वो किसी से सम्पर्क ना कर सके।
और तरूण ने स्वयं सारा कारोबार सम्हाल लिया।
शुरूआती दौर में वो कुछ समझी नहीं।
एक दिन उनके कम्पनी के एकाउंटेंट ने सर्वेंट के माध्यम से उसे पत्र भेजा। जिसमें कारोबार की गड़बड़ी का खुलासा और सब खत्म होने की चेतावनी थी।
तब ध्रुवी ने अभी तक के सारे घटनाक्रम का विश्लेषण किया। और वो तुरन्त नतीजे पर पहुंच गई।वो तरूण की अय्याशी ऐशों आराम का एक मोहरा मात्र थी।
उसके विरोध को हिंसा से दबाने की कोशिश की गई।
उसकी सास ससुर देवर सब इसमें शामिल थे।
उससे जबरदस्ती सिग्नेचर करवायें गये। उसे ताले में बंद रखा जाता।
सर्वेंट के माध्यम से ही ध्रुवी ने अपने माता-पिता को संदेश भेजा।
ध्रुवी के मम्मी-पापा ने एक एन जी ओ की मदद से पुलिस में रिपोर्ट की और उस तक पहुंचे।
बेडरूम में बंद ध्रुवी बहुत बुरी हालत में मिली थी।
पन्द्रह दिन अस्पताल में बिता कर शारीरिक चोटें तो ठीक हो गई पर मन पर लगे आघात से उबरने में पांच वर्ष लग गए।
ध्रुवी के पापा के बिजनेस का बड़ा हिस्सा तरूण ने कब्जा कर लिया था।
बाद में कुछ सूत्रों से पता चला कि ये सब तरूण के परिवार की साजिश थी।
तरूण के हैंडसम पर्सनेलिटी को आधार बना ध्रुवी को मकड़जाल में फंसाया गया।
और सब कुछ उनकी योजनानुसार ही होता गया।
कोर्ट में केस करने के बाद सबूतों के अभाव में केस कमजोर था। साबित करने में समय लगा।
साथ ही तलाक का केस भी चल रहा था।
ध्रुवी को जब तलाक मिला वो गर्भवती थी।
सबूत जुटाते जुटाते दस वर्ष बीत गए।
ध्रुवी का बच्चा अनुज जिसने अपने पिता को केवल एक विलेन के रूप में जाना था । वो उनसे नफरत करता था।
अनुज अब नौ वर्ष का था।
आखिरकार हिंसा अत्याचार जोर जबरदस्ती से सिग्नेचर करवाना साजिशन विवाह करना धोखाधड़ी सब साबित हो गया।
तरूण और उसके परिवार को सजा हो गई।
ध्रुवी को अपने माता-पिता का सारा तो नहीं पर अस्सी प्रतिशत पैसा वापस मिल गया।
माता-पिता के साथ अपने बेटे को ले कर ध्रुवी ने उस शहर की सारी प्रापर्टी बेच कर पहाड़ों पर जीवन बिताने का फैसला किया।
आज डलहौजी में अपने बागान में नये तरीके की फसल उगा कर वो वहां के लोगो के लिए भी रोजगार उत्पन्न कर रही है।
कुछ और हस्तशिल्प की चीजे जो विदेशों में बड़ी क़ीमत पर बिकती हैं। उनमें भी स्थानीय लोग शामिल हैं।
अतीत से वापस लौट कर ध्रुवी ने वो बंद लिफाफा खोला। वो तरूण का माफीनामा था।
ध्रुवी ने उस पत्र के टुकड़े टुकड़े कर उन्हें डस्टबिन में फेंक दिया।

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x