बंधनों में लाख कोशिश की तुमने बाँधने की,
मगर मैं कहाँ रुक पाई हूँ,
तुमने भले ही सोच लिया हो,
बाँध रखा है तुमने रस्सी से जकड़ कर,
मगर मैं स्वच्छंद आकाश में उड़ने वाली,
कभी उड़ान भरना न भूल पाई हूँ!
तुम सोचते रह जाओगे ज़िन्दगी भर,
मैं तुम्हारी सोच से परे मुझे न जान पाओगे,
मुझे बाँधना आसान नहीं,
कोई रस्सी इतनी मज़बूत बनी नहीं,
जो बाँध कर रख सके मुझे,
अपनी सोच बदलो,
बाँधना ही है मुझे गर तो,
बाँध कर रखो मगर प्रेम पाश में,
मैं आजाद परिंदा हूँ,
आसमाँ की पंछी,
न बाँध रख पाओगे मुझे!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
