बदलाव

 * आज इस लेख के द्वारा हम जानेंगे कि बदलाव जीवन में क्यों जरूरी है, हमें कैसे बदलाव करना है, वह कैसे परिवार को खुशनुमा बनाना है !?
     * दोस्तों आज के बदलते युग में हम क्या बदलाव की बात करें !?और हम किससे बदलाव कि उम्मीद करें और क्यों करें  !? इसी कशमकश में बिती उमरिया सारी । आज का परवरिश भी लगता है अपनों को अपनों की महामारी। सभी स्वतंत्र और खुला रहना चाहते हैं   । 
  * दोस्तों कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों हो रहा है! ? इसका कारण क्या है? इसका  सीधा-सीधा कारण बस यही है दोस्तों कि!! हम थोड़े से पैसों के लालच में बच्चों को बहुत ऊंचा होडा-होड में पढ़ाते हैं  । फिर बच्चे नौकरी करने बाहर चले जाते हैं  । मन चाहे उसी तरह जीवन बिताते हैं और, अकेले रहते हैं ,जब चाहे तब खाया। जब चाहे, जैसा चाहे, वैसा पहना  । अब उन्हें बड़ों की रोक टोक बंदिश सी क्यो लगती है  । क्योंकि बड़ों ने कभी ऐसा पहनावा देखा ही नहीं ऐसे रहे नहीं । तो उन्हें यह सब अटपटा सा लगता है और  वे समाज क्या कहेगा लोग क्या कहेंगे !?इसी कशमकश में अपनी सुखी गृहस्ती में जहर घोलते रहते हैं  । खुद भी दुखी और दूसरों को भी दुखी करते हैं। समाज और देश में सभी के परिवार इसीलिए टूटते , बिखरते हैं । 

    * किस देश और किस समाज की बात करें  । हमारे घर में जब आग लगती है ,तो बुझाने समाज और लोग नहीं आते  ।बल्कि ताली बजा कर तमाशा देखने सब खड़े हो जाते हैं । तब यह परिवार के लोग ही हमारा साथ दे पाते हैं। इसलिए आगे बढ़कर हमें खुद उनको ये कहे कि समय के साथ-साथ हम में बदलाव लाए । हम बदलेंगे तो परिवार बदलेगा, समाज बदलेगा और हम जीवन में एक अच्छा काम कर पाएंगे । लेकिन हम डर के आगे बढ़ नहीं पाते ,तो मैं चाहती हूं कि दोस्तों हमें इसी डर को बाहर निकालना है, अगर यह डर बदला तो सब बदले ।

       *  दोस्तों जब हम जानते हैं कि आज के बच्चे नहीं बदल सकते उन्हें बदलना बहुत मुश्किल है । तो दोस्तों क्यों ना हम खुद को बदलने का  एक प्रयास करें !! 
  क्योंकि साथियों वक्त के साथ साथ देश बदला ,परिवार बदला ,परिवेश बदला, परिवार का रहन -सहन खान-पान बदला,परिवार के लोग बदले,ज्ञान विज्ञान बदले, नहीं बदले तो कुछ बुजुर्ग लोग  । 
 * नहीं रहा पहले जैसा खानपान, परिवार और लोग ? अब तो!! बिन बदले ही बदली म्हारे जीवन की जिवारी भाया ,भारी पडगी म्हारी काया  अबे कहीं कहूँ तो  किने केहू ने आज तो सम्मान के भी लागी बुहारी ( झाडू ) । अब तो या डोकरी भी लाग्वा लागी खारी। अबे दाता कैया रेनो ,ने कैया जीनो, यूं घुट घुट के मरियौ कौनी जावे ,नै अबे रात में भूखा नींद कोनी आवे। 

   * आप जानते हैं टाबर माने कोनी ने ,बहूंवा केहवा में चालें कोनी ,तो फैर मासा !! थे ही क्यू? ना प्रेम सूं रोटी जीमण के लिए तो थोड़ो परिवर्तन खुद मे कर लो ।कभी हम उनकी तरह जीने की कोशिश कर ले । अपने उनकी हां में हां करके जी लो, गमों को मुस्कान में दबाकर पी लो ,वाणी में मिश्री की मिठास घोल लो। थोड़ा बोलो मगर ऐसा बोलो कि कोई हमें कटाक्ष व्यंग की तरह तीर न मार जाए  । तो फिर देखिए मासा आपके घर में लक्ष्मी का वासा हो जायेगा । अन्नपूर्णा का भंडार भर जाएगा । सारा परिवार खुशी से रहने लग जाएगा ।  
           *आप हुक्म चलाकर किसी पे आश्रित बनने की कोशिश ना करो, बल्कि खुद का काम खुद करने की कोशिश करो  ।  थोडा समय भगवान कि पाठ पूजा करें । घर के काम में हाथ बंटाने की कोशिश करो, उनकी सांस नहीं मां बनकर मिठास से उनके सिर पे हाथ फिराइए । कभी बहूओ कि तबियत ठीक नहीं तो खुद चाय नाश्ता बनादे । वो भी खुश हम भी खुश,खुद में बदलाव लाइए तो देखिए आज नहीं तो कल परिवार में बदलाव अवश्य आएगा   । 
  * बहूंवे खुद कहने लगेगी कि देखो मम्मी, पापा का स्वभाव पहले कैसा था ,और अब कितना बदल गया है  । वास्तव में मम्मी पापा मां बाबूजी जैसा प्यार करने लगे हैं । इन्हे सास ससुर भी अपने मां बापू जैसे लगते हैं । इनके आश्रय में हमें मायके की याद नहीं आती ,बहू के दिल में ऐसे भाव आने लगेंगे  । 
ननदी कभी खुद से दिल में यह सोच कर देखें कि!? हमें भी अगले घर जाना है  । यदि हमें भी ऐसी ननदे मिलेगी, ऐसा व्यवहार करेगी तो क्या? हम सहन कर पाएंगे !? नहीं ना तो!! बस यही सोचकर भाभी की बहन बनकर ।उनके साथ चले उनकी हर बात में रोक टोक ना कर ननंद बनने की कोशिश ना करें ।  वो जितना समय मायके में रहें खुशी से रहें ,मुस्कुराते रहें, फरमाइश पे फरमाइश कर हुक्म ना चलाएं । बराबरी के कदम से कदम बढ़ा कर, भाभी के काम में हाथ बटाये । ननदो जैसा रूप दिखा घर में झगड़ा कराना छोड़ दे । हमने देखा है अपने इन्हीं व्यवहार के कारण मरते दम तक अपने मायके का रास्ता नहीं देखती और भाभीयां कभी एक मुद्दत तक ननदो को नहीं बुलाती है  । अपने मायके में अपनी जगह बनाने के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है । आप घूमने कहीं जाए भाभी को ले जाए, शॉपिंग पर ले जाएं कभी पिच्चर दिखाने ले जाए। इस तरीके से भाभी के दिल में अपनी जगह बनाए और मायके में आने कि राह बनाये । जिससे शादी के बाद ससुराल वालों के ताने ना सुनने पड़े ।कि तेरे मायके वाले तुम्हें क्यो नही  बुलाते , तो हम शर्म से उन्हें कुछ जवाब भी नहीं दे पाएंगे ।इसलिए ननदे एक अच्छी बहन बन सुखी परिवार का आनंद उठाएं। अच्छी बहू बनने के गुण यहीं से सीख कर जाएं तभी तो हम ससुराल में मायके का मान बढ़ापायेगे। और सांस ससुर कि सेवा कर पायेंगे ।

    *अब देवर और बच्चों में भी यही व्यवहार और यही संस्कार देने चाहिए।बच्चे बड़ों का आदर करें उनसे उसी तरीके से बात करें । देवर भाभी को दिखाओ नहीं तेवर क्योंकि!? भाभी बड़ी हो या छोटी हो , भाभी अपने काम कि चाबी होती है । हमें अपनों की डांट से बचाती है, उन्हें भी आत्म सम्मान उतना ही चाहिए जितना कि हमें ? जब तक हम किसी को आत्म सम्मान देंगे नहीं ,तो आत्म सम्मान पाने की कोशिश किस प्रकार कर सकेंगे ।आप एक भाई या अच्छा दोस्त बनने की कोशिश कीजिए !!इसीलिए  आप कभी मार्केट जा रहे हैं तो पूछिए भाभी बाजार से आपको कुछ लाना है, चलिए मेरे साथ चलिए मैं आपको वहां तक छोड़ देता हूं या लिस्ट दे दीजिए मैं सामान ले आता हूं । तो देखी आपकी भाभी कैसे मुस्कुराएगी और आपके साथ किस तरीके से पेश आएगी । आपके घर में घुसते ही गिलास पानी का और चाय का कप तैयार रखेगी । यदि आप अपनी भाभी से इतना प्यारा व्यवहार चाहते हैं तो ,पहले अपने आप में परिवर्तन लाइये । क्योंकि आपकी भी श्रीमती आने वाली है यदि आपकी श्रीमती भी ऐसे ही तेवर दिखाने लगेगी तो बताइए फिर आप क्या करेंगे । ये सब हमारे लिए एक सबक, सीख है । जो हमारे परिवार को आत्म सम्मान दिला सकती है। 

   अब जब बहू को ससुराल में इतना सम्मान मिलता है । तो बहू का भी फर्ज बनता है कि वह भी बड़ों को उतना ही सम्मान दे जितना कि वह चाहती है कि मुझे सम्मान मिले । बड़ों को समय पर चाय, नाश्ता , दवा, खाना, तथा समय-समय पर उनका ख्याल रखें । एक अच्छी बहूं होने का फर्ज अदा करें । अपने इस प्रकार के बदलाव के तरीके से वह अपने मां-बाप की शान में चार चांद लगा सकती है । वो बिखरेंं हुए परिवार को जोड़कर एक जुट होकर महकते गुलाबो सी बगिया महका सकती है  । वो अपने परिवार को सुखी बना कर सबके साथ खुश रह सकती है ।और औरों को भी यही सीख देकर टूटते हुए परिवार को बदल सकती है । इस प्रकार घर बदला तो परिवार बदला ,समाज बदला ,तो देश भी बदलेगा।सभी सखियों को कीटी पार्टी में भी यही अलख जगायेंगे । हमें भी अपनों में कुछ परिवर्तन लाना चाहिए। 

         * दोस्तों एक आगे बढ़ेगा तो उसको देख, दूसरा भी बढ़ेगा 1 ,,,1 करते 11 होते हैं और 11,,,,11 करते 1,111 होते हैं  । अगर यह बदलाव इसी तरह चलता रहा तो, हम उम्मीद करते हैं दोस्तों कि आज की जनरेशन में भी हम बदलाव ला सकते हैं  । में उम्मीद करती हूं दोस्तों कि इन विचारों से अगर यदि किसी का परिवार सुखी बनता है । तो मेरी कलम के लिए यह बहुत खुशी की बात है और इसी उम्मीद के साथ मैं अपनी कलम को यही विश्राम देती हूं  । 

-शिवा सिहंल
आबुरोड

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x