बस यूं ही,,,,

घर को घर बनाने वाली –
मां है,,,,,बहन है,,,,, पत्नी है,,,,या फिर बेटी,,,,
उम्र के हर पड़ाव पर इनकी अपनी अपनी महत्ता है,
अगर ये अनुपस्थित हैं,,,,तो फिर घर कचरे का ढ़ेर है
ये सिर्फ आभास नहीं वास्तविकता है,,,, दुनिया में सिर्फ यहीं चार रिश्ते होते हैं जो घर की बुनियाद होते हैं

इन चार रिश्तों के बगैर तो इश्वर भी ईश्वर नहीं
संसार का कोई भी प्राणी इन रिश्तों के बिना अस्तित्व में आ ही नहीं सकता,,,
जिस उद्देश्य के लिए श्रृष्टि का निर्माण हुआ है जीवन की उत्पत्ति हुई है मिट्टी में प्राण भरे गए हैं
उस उद्देश्य की पूर्ति का साधन और साधक भी यहीं रिश्ते हैं

यह सारी भूमिका मैं इसीलिए बना रहा हूं कि फिलहाल मेरे पास इनमें से कोई भी नहीं है ,,,,
मां,,,,, बरसों पहले साथ छोड़कर परमधाम जा चुकी है
बहन,,, है तो बेटी के घर और भाईयों के घर का संरक्षण है, आते जाते रहती है
पत्नी,,,,काल का ग्रास बन चुकी, अधूरे सफर की सह-यात्री
बेटियां,,,,घर से दूर भविष्य संवारने की तैयारी में लगी
झाड़ू पोछा बर्तन कपड़ा, खाना बनाने की कवायद अनवरत चल रही है जो कभी कभी त्रास भी देती है,,,, कहने का मतलब इन रिश्तों से उपर भी एक रिश्ता और होता है,,,,, कामवाली बाई का,,,,,😊 और पोस्ट लिखने का कारण भी यहीं है कि चराग लेकर ढ़ूढ़ने से भी नहीं मिल रही एक अदद “कामवाली बाई”

सच में पोस्ट पढ़ कर आपकी आंखें नम हो गई हो तो दिलवाने में मदद कीजिए,,,, हमें तलाश है एक कामवाली बाई की

-दिनकर राव दिनकर

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x