संबंधों की बारिश में कौन नहीं भींगा होगा? फिसला भी होगा गिरा भी होगा। और फिर सम्हल कर फिर चला भी होगा।
ये सच है रिश्तों की डोर जितनी मजबूत दिखती है उतनी ही नाजुक होती है।
ये वो रेशम की डोरी से बंधी जंजीरें हैं।जो झटके में गलतफहमी का शिकार हो टूट कर बिखर जाती है।
और दुबारा जोड़ने पर पड़ी गांठ रिश्तों को सहज नहीं रहने देती।
रिश्ते जितने मजबूत होते हैं वहां बारिशें भी खूब होती है। बस जरा सी असावधानी और सब छिन्न-भिन्न।
रिश्ते चाहे खून के हों, सामाजिक हो, दोस्ती यारी, या व्यवसायिक हो। सभी जगह सावधान रहना पड़ता है। रिश्तों की गरिमा बनाए रखनी पड़ती है। जिससे नेह की डोरी को कभी शंका आशंका की नजर ना लगे।
संबंधों की बारिश सदा होती रहे। कभी फिसल कर कोई अपनी और रिश्ते की गरिमा को चोट ना पहुंचाए।
खास कर आज का आधुनिक भौतिकवादी परिवेश। जहां मुट्ठी में कैद आसमान में उड़ते पंक्षी जमीन की अहमियत ही भूल जाते हैं।
ऑनलाईन सब कुछ हासिल कर रिश्तों की बारिश में भींग कर कूल जीवन की हिमायती ये पीढ़ी संबंधों की गहराई और गरिमा से अनजान नहीं है।
-नमिता दुबे मिशा
