बहुत संभल के चलना पड़ता है, संबंधो के बारिश में

मानव सभ्यता जैसे जैसे विकसित होता गया आदमी अपने को रिश्तों में बांधने लगा, और तब से आदमी रिश्ते बनाकर जी रहा है।
कर्म के अनुसार समाज स्थापना के बाद भी रिश्तों में माँ, बाप, चाचा, चाची, बुआ, फूफा, बेटा, बेटी, दामाद, समधी, समधन आदि के साथ साथ दोस्त यार सब बनते आ रहे हैं।
परिवार बनते और उजड़ते गए।
आपसी ईर्ष्या और द्वेष का माहौल निरंतर बनता गया जो अनवरत जारी है।
जैसा अन्न वैसा मन में लोग देव और दानव में बनकर जी रहे हैं।
परिवार में जैसा परवरिश वैसा आचरण लेकर स्त्री पुरुष चल रहे।
आधुनिक समाज में तो रिश्तों का महत्व घटना शुरू हुआ तो वह और भी घटता चल रहा है।
दैनिक समाचार पत्र और सोशल मीडिया की मानें तो रिश्तों का जनाजा निकल चुका है।
बेटियाँ घर छोड़ भाग रहीं।
बेटे भी मनमर्जी ब्याह कर चले हैं।
दो चार बच्चों की माँ भी गैर मर्द से भाग रहीं।
पत्नी के रहते मर्द भी दूसरी तिसरी शादी कर चल रहा।
मानो जानवरों से भी बदत्तर आचरण में आदमी जी रहा है।
सभ्यता और संस्कृति टूट बिखर चल रही।
खुद में लज्जा आने लगी है कि हम किस बिगड़े युग में जी रहे।
जहाँ तक इसका कारण ढूंढा जाए तो हमारी ही गलती है कि—
हम बच्चों के प्रारंभिक परवरिश पर ध्यान नहीं दे पा रहे।
सही गलत पर बातें नहीं कर पा रहे।
बेवजह के दबाव में बच्चों के इच्छा के विरुद्ध काम करा रहे।
आपसी संवाद करने से कतरा रहे।
जो गलतियां अपने घर में कर रहे वही गलतियां हम सामाजिक रिश्तों में भी कर रहे।
अब भी समय है कि हम रिश्तों को समझें तथा स्वार्थ और ईर्ष्या से बाहर रहकर संबंध बनाए रक्खें।
यह बात सही है कि– बहुत संभल के चलना पड़ता है, संबंधों के बारिश में।।

-अजय पाण्डेय ‘बेबस’

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x