जिस तरह बारिश के आगमन की सूचना तन मन में स्फूर्ति और सुकून भर देती है कि चलो अब वारिश आने वाली है, गरमी से राहत सी अनुभव होने लगती है, हम बेसब्री से इंतजार करते है कि कब मानसूत्र आए और ठंडक हो,गरमी कम हो, बारिश का मौसम आते ही बहार सी दिखाई देने लगती है,चारों तरफ हरियाली,हरे भरे पेड़-पौधे, खिले हुए फूल फल,उन पर नन्हीं पानी की बूंदें मन को आकर्षित करतीं है, हम भी उन बूंदों का एहसास करना चाहते हैं, झूमने नाचने का मन करते हैं, लेकिन साथ में इसके नुकसान से भी डरते हैं, जिस के लिए कुछ सावधानिंयां भी बरतनी पड़तीं हैं, जयादा भीगने पर बीमार होने का डर, कीचड़ की फिसलन से गिरने का डर, संभल कर चलने की कवायद ध्यान से जान समझकर कदम रखकर चलें,तभी हम बारिश का अद्भुत आनंद उठा पाते हैं, जीवन में हर मौसम खास होता है, लेकिन बारिश का अलग ही एहसास होता है, उसी तरह जीवन में रिश्तों का मिलना भी अलग ही महत्वपूर्ण बन जाता है, कुछ रिश्ते जो जन्म से बंधे होते हैं, और कुछ हम संसार में आने के बाद तय समय पर चुनकर बनाते हैं, मौसम की तरह रिश्तों का भी अपना महत्व होता है, हर रिश्ते की अलग बुनियाद, अलग पहचान, अलग महत्व होता है,लेकिन होता हर रिश्ता महत्वपूर्ण है, लेकिन बारिश की शुरुआती दौर की तरह ही रिश्ते भी लुभाते तो हैं, लेकिन जीवनपर्यंत सुचारू रूप से चल सकें इसके लिए थोड़ी सी समझ की जरूरत होती है, अलग समय पर रिश्ते के निर्वहन की भूमिका भी अलग होती है, निर्वहन की अलग प्रकृति होती है,जो समय समय पर परिस्थितिजन्य हो जाती है, लेकिन जरूरी भी होती है! बारिश का कम ज्यादा होना, या संतुलित होना जैसे हमें कभी खुशी देता है कभी असमंजस में डाल देता है, कभी झुंझलाहट से भर देता है, उसी तरह रिश्ता भी समय की परिधि में बंधकर चलता है,समय के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण बातें,कुछ नियम भी जरूरी हो जाते हैं, रिश्तों को निभाने के लिए संतुलन, भरोसा, उत्साह, उमंग, अपनापन और सच्चे प्रेम की आवश्यकता होती है, वो भी संतुलन में, वरना असंतुलन की अवस्था बिगाड़ की स्थिति पैदा करने मेंबहुत सक्षम होती है। और!
आज के परिप्रेक्ष्य में तो बहुत सी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है,चूंकि मानव धर्म की परिभाषा ही बदल चुकी है, जरा सी चूक रिश्तों की वह फिसलन बन जाती है, संभलने का मौका भी नहीं होता और गिरना भी तय होता है।
क्रोध, अंहकार, मौन, मोह, अपनापन, प्रेम आज सबकी परिभाषा ऐं अलग ही अर्थ रखतीं हैं, फिर भी समझदारी से इनमें संतुलन बनाकर रिश्तों को मर्यादित रखा जाए तो फिसलन से भी बचा जा सकता है,और जीवन का प्रयोजन भी सार्थक हो जाता है।
क्रोध
क्रोध अंधा होता हैं, वाणी को विषाक्त कर देता है, चेतनावस्था भी शून्य होकर उत्तर-प्रति उत्तर में अनुचित शब्दों का आदान-प्रदान अहित की भावना में बहकर रिश्तों की इतिश्री में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
अंहकार
अंहकार में पड़कर मनुष्य रिश्ते खराब करता है फिर अकेला पड़कर जरूरत के वक्त असहाय महसूस करता है, लेकिन कोई पास में नहीं होता।
मौन
मौन भी कभी-कभी रिश्तों को बिगाड़ता है, जरूरत न होने पर भी जहाँ मौन ओढ़ लिया जा ता है वो भी गलत है, और जहाँ जरूरत है वहाँ उसकी उपस्थिति ना हो तब भी वही, यान मौन की भी अपनी अलग प्राथमिकता है।
अपनापन
अपनापन में तकरार भी जायज है,बशर्ते उस तकरार से प्रेम या रिश्तों में दरार ना पड़े!इसके लिए भी सामंजस्य आवश्यक है,जहाँअनुचित हो वहां बोलकर गलत हो जाना भी अपनापन की परिधि को रेखांकित करता है।
प्रेम
रिश्ते शुरुआती दौर में तो बारिश के मौसम की भांति बहार लाते हैं, लेकिन शनै:शनै: इनकी फितरत सामने आती है तो ये जीवन से उतरने लगते हैं,और जीवन की महत्ता को बिगड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं। किसी के जीवन के इर्द-गिर्द हर समय मंडराकर उसकी महत्त्वाकांक्षा में खलल पैदाकर जीवन जटिल करना नहीं, बल्कि किसी भी व्यवहार की संतुलन अवस्था को बनाए रखकर सही गलत की मापनी से सद्व्यवहार करना सम्मान और प्रेम को सर्वोपरि रखकर ही रिश्तों में गर्माहट बनाता है।
किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
