बासंती मन क्या गाता है?
वन,उपवन,मादक रस भींगे कोकिल के स्वर,
पात पात खिल गए,डालियाँ सजीं द्रुमों पर,
गंध गंध रस भीनी धरती का अंतर्मन,
मधुपर्क सुवासित झिलमिल जीवन का आँगन,
आँचल भर पुष्पित नेह- हुलास लिए ,
बासंती मन क्या गाता है?
राग रंग की सभा सजाये ,
बासंती मन क्या गाता है?…..
-पद्मा मिश्रा
जमशेदपुर
