बीज

हुए अंकुरित बीज, पौध धरती पर जगता।
माह आषाढ़ अंत, खेत में रोपा लगता।

हलधर बोते खेत, श्रमिक की भागीदारी।
होगा तब नवान्न, पूर्ण करते तैयारी।।

सूरज से ही पूर्व, अन्नदाता उठ जाते।
झटपट चलते राह मस्त सब हँसते – गाते।।

हरित हर्ष अतिरेक, मोहिनी भोजन लाई।
हों खेतों में काम, नित्य झूमे तरुणाई।।

सजते मेढ़ कतार, पौध रक्षित तब रहते।
सावन की बरसात, में नहीं पौधे ढहते।।

हर्षित सर्व किसान,तीव्रता से श्रम करते।
फसलों से धन – धान्य, उदर सबके हैं भरते।।

हरियाली का पर्व,साथ वर्षा सुख – पानी।
हँसी – खुशी आनंद , बाँटती प्रीति सुहानी।।

-अमितारवि दुबे
छत्तीसगढ़

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x