भाग्य कोई न लिखता,भ्रम में इन्सान जीता।
ग्रह तारों से क्या वास्ता,मन से सोच ज़रा।
युंही कुछ न मिलता,चुनो वो श्रम का रास्ता।
मंजिल की ओर जाता,मन से सोच ज़रा।
भाग्य पे रोते रहना,मुफ्त की आशा करना।
दुर्बलता है वो बूरी,मन से सोच ज़रा।
हार जीत का सामना,इम्तिहां से न डरना।
जीत का लक्ष्य रखना,मन से सोच ज़रा।
हार से तुम सीखना,धैर्य से आगे बढ़ना।
मिटा देता है रूकना,मन से सोच ज़रा।
युंही ख़्वाब वो देखना,हाथों में उसे ढूंढना।
लकीरें दिखाती रास्ता,मन से सोच ज़रा।
मिली जीवन की नैया,हार न मानें खिवैया।
रोक न सकेगा तुफां,मन से सोच ज़रा।
भाग्य कोई न लिखता,ख़ुद ही बनो विधाता।
गुंज उठेगा आसमां,मन से सोच ज़रा।
-प्रा.गायकवाड विलास
लातूर (महाराष्ट्र)
