कभी इसकी कहते, कभी उसकी सुनते
कभी प्यार लुटाते,कभी रीते हो जाते
कभी दुनिया में रमते,कभी एकल हो जाते
थक जाता जब मन ,जीवन नदिया में बहते बहते
तब मन को भी एक घर चाहिए
एक शांति का नगर चाहिए
मन ही मन का साथी है
और मन ही मन का ठोर ठिकाना
ना गणित ,ना कोई समीकरण हो
मन के आगे बस मन बेआवरण हो
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
