उलझी ज़िंदगी में सबर चाहिए
किसी के दिल में खुद के लिए
फिकर चाहिए
जहाँ मिले प्यार ऐसा एक दर चाहिए
सच कहूँ तो मेरे मन को भी
एक घर चाहिए।
जो शिकवा न करे ऐसा
हमसफ़र चाहिए
जिंदगी भर प्यार का सफर चाहिए
सिर्फ देखूँ तुम्हें ऐसी
नज़र चाहिए
सच कहूँ तो मेरे मन को भी
एक घर चाहिए।
अपने हर पल में तेरा असर चाहिए
तू न मिले तो तेरी कसर चाहिए
अपनी दुआओं में रब की मेहर चाहिए
सच कहूँ तो मेरे मन को भी
एक घर चाहिए।
-डॉ आशु जैन
