मन को भी कुछ पल,
सुकून के चाहिए,
अपने मन की खातिर,
अब एक घर चाहिए।।
न कोई विध्न न हो न कोई बाधा हो,
न कोई व्यवधान,
डालने वाला हो।।
कुछ चैन भरी जिंदगी,
गुजारने को चाहिए,
मन को भी एक घर चाहिए।।
मन को भी एक अब,
ठौर ठिकाना चाहिए,
इधर-उधर भटकने से,
कुछ मुक्ति चाहिए,
मन को भी एक घर चाहिए।।
जीवन की रेलम पेल से,
छुटकारा भी चाहिए,
आदमी की कर्कश वाणी से,
छुटकारा भी चाहिए,
मन को भी अब एक घर चाहिए।।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्यप्रदेश)
