माँ भारती के हम हैं लाल,
वतन हमारा हिंदुस्तान।
प्रेम और भाईचारे की मिसाल,
सबसे प्यारा हिंदुस्तान।
पर्वत, नदियाँ, हरियाली,
प्रकृति ने सजाया संसार।
माँ की गोद में पलते हम,
माँ का करते हम सम्मान।
भाषाएँ भले अनेक यहाँ,
फिर भी एक हमारी पहचान।
रंग अनेक, भाव एक हैं,
सबके दिल में हिंदुस्तान।
तिरंगा इसकी शान है,
इससे हमारी पहचान है।
इसके लिए जिएँ, कुछ ऐसे,
ऊँचा रहे सदा इसका नाम।
वतन हमारा हिंदुस्तान,
दिल में बसता हिंदुस्तान,
गर्व हमारा हिंदुस्तान,
सबसे प्यारा हिंदुस्तान।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
