बस एक दिन की देशभक्ति से|
क्या हम देशभक्त कहलाएँगे?
जिस भारत में जन्मे ,गोद में खेले|
उसके क्या हम सपूत कहलाएंगे?
देश मे भाईचारे सौहार्द की बातें..
,हृदय ये जाने पग- पग में कितना सत्य है|
ऊँच-नीच, ईर्ष्या, अपराध भ्रष्टाचार , बेरोजगारी
बदलता देश का ये रूप कितना विभत्स है|
अक़्सर मौन में छुपे ये प्रश्न मन को झकझोर देते है|
मात्र तिरंगा लहरा नारे लगाकर..
क्या कर्तव्य हमारा पूरा होता है?
भाषण चंद संवादों से क्या?
लहू से लिखी
आज़ादी की दास्तां का सम्मान होता है?
बीतते वक़्त में..
आज़ादी का मोल हम कितना जान पाते है|
कुर्बानियो से मिली..
अनमोल विरासत को हम..
जाने कितना सम्हाल पाते है?
काश इन प्रश्नों का उत्तर मिल जाए”|
हो चमत्कार ऐसा..
वही सोने की चिड़िया देश फिर से बन जाए|
रामराज्य हो जहाँ जन जन मन हर्षाए|
हो सबसे प्यारा गुलिस्तां हमारा|
विश्व माँ भारती के समक्ष नत मस्तक हो जाए|
-नवनीता शुक्ला कटकवार
बालाघाट (मध्यप्रदेश)