मां जगदंबे आई हैं,
कर सोलह श्रृंगार,
हाथ जोड़ वंदन करो,
और खूब स्वागत-सत्कार।।
माथे पर बेंदी सजे,
नथनी लटकन दार,
कानों में झाला सजे,
गले में मोतिन हार।।
लटकन वाले बाजूबंद,
चूड़ी खनक दार,
हाथों में मेहंदी रचे,
कंगन नक्काशी दार।।
कमर में करधन सजे,
पायल घुंघरू दार,
पांव में माहुर सजे,
बिछिया मीनादार।।
बालों में गजरा सजे,
लहंगा रेशमदार,
माथे पर बिंदिया सजे,
चूनर गोटे दार।।
माँ जगदंबे आई हैं,
कर सोलह सिंगार।।
-साधना छिरोल्या
दमोह(मध्य प्रदेश)
